-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

न्यू होप कार्मेल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-04-30T10:47:29Z
सतेंद्र कुमार 

लखनऊ (दैनिक शाक्य समाचार): मड़ियांव, आरजू नगर स्थित न्यू होप कार्मेल इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के उपलक्ष्य में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल में मोहम्मद उमैर रज़ा ने मारी बाजी
हाई स्कूल परीक्षा में मोहम्मद उमैर रज़ा ने 82.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके साथ ही मोहम्मद ज़ैद रज़ा (79.1%), प्रज्ञा मिश्रा (76%), सिम्मी कुमारी (75%), अंश कुमार (73.2%), और आरती देवी (73.1%) सहित अन्य मेधावियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के अन्य सफल छात्रों में शिवानी यादव, याशी मिश्रा, प्रतीक राज, और सौम्या वर्मा सहित कुल 29 छात्र-छात्राओं के नाम प्रमुख रहे।
इंटरमीडिएट में शाइस्ता सलीम रहीं अव्वल
कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) में शाइस्ता सलीम ने 71.8% अंक पाकर स्कूल में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा राधिका रावत (71%), जितिन मिश्रा (66.2%), मोहम्मद शाद (64.8%), और शिवानी (63.4%) ने भी सम्मान प्राप्त किया। मनीषा मौर्य, इरम बानो और मोहम्मद जीशान जैसे छात्रों ने भी 60% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
अभिभावकों का भी हुआ सम्मान
समारोह की खास बात यह रही कि केवल छात्र ही नहीं, बल्कि उनके माता-पिता का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ओम प्रकाश ने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा, "हम सबका मूल कर्तव्य छात्र-छात्राओं का उचित मार्गदर्शन करना और उन्हें समय का महत्व समझाना है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार तभी संभव है जब अभिभावक बच्चों को प्रतिदिन और समय से विद्यालय भेजें।"
इस अवसर पर विद्यालय मैनेजमेंट के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments

Tampilkan

  • न्यू होप कार्मेल इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular