-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविरों की तिथियां घोषित

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-04-30T11:16:30Z
दैनिक शाक्य समाचार 
दिव्य श्रीवास्तव 
संत कबीर नगर। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने जनपद के दिव्यांगजनों को संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास खंडों में विशेष चिन्हांकन शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
विकास खंडवार शिविरों का कार्यक्रम:
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ये शिविर संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित किए जाएंगे:

02 मई: विकास खंड सेमरियावां
04 मई: विकास खंड बेलहर कला
06 मई: विकास खंड बघौली
08 मई: विकास खंड सांथा
11 मई: विकास खंड पौली
13 मई: विकास खंड मेहदावल
15 मई: विकास खंड नाथनगर
जरूरी दस्तावेज:
योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र दिव्यांगजनों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है:

आधार कार्ड

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

दिव्यांग प्रमाण पत्र

दो पासपोर्ट साइज फोटो

विभाग ने अपील की है कि जनपद के सभी पात्र दिव्यांगजन निर्धारित समय और स्थान पर पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाएं, ताकि उन्हें उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें।
Comments

Tampilkan

  • दिव्यांगजनों के लिए बड़ी खुशखबरी, कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविरों की तिथियां घोषित
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular