-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

चंदनपुर मोहल्ले में समस्याओं का अंबार

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T03:05:44Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बृजभान यादव 

जनपद/अंबेडकर नगर! नगर क्षेत्र जहांँगीरगंज के वार्ड संख्या 5 चंदनपुर मोहल्ले के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं.मोहल्ले में जल निकासी की समुचित व्यवस्था ही नहीं है.बदहाल कच्ची नालियों से जल निकासी ठीक ढंग से नहीं हो पा रही. इंटरलॉकिंग.सीसी सड़क जैसी अन्य मिलने वाली सुविधाओं का भी टोटा है.बताया गया है कि चंदनपुर मोहल्ले की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल एक समस्या कच्ची नालियों का हैं.नगर पंचायत जहांँगीरगंज के वजूद में आने के बाद से मोहल्ले की प्रमुख गलियों में नालियों का निर्माण ही नहीं हो सका.लोगों के घरों का पानी कच्ची नालियों के सहारे निकल कर ज्यादातर नालियों में जमा रह जाती हैं या फिर सरकारी घूर गड्ढों एवं कच्चे पोखरे में एकत्रित होती है.शिकायतों के बाद भूले बिसरे हालत में यदा कदा अगर सफाई कर्मी नालियों को साफ करने आ भी जाते हैं तो उनकी ज्यादातर औपचारिक सफाई फोटो खींचने तक ही सीमित रहती है.काफी जद्दोजहद के बाद अगर एक सीसी रोड और एक इंटरलॉकिंग लगा भी तो उसमें मानकों की जमकर अनदेखी की गयी इस स्थिति में लगायी गयी इंटरलॉकिंग जमीन में बैठ गयी. इंटरलॉकिंग के ब्रिक्स रिस्ट्रेट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं.जगह जगह उखड़े खड़ंजो के कारण गड्ढे में तब्दील रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया है.इन रास्तों पर गिरकर बुजुर्ग स्कूली बच्चे महिलाएं और अन्य राहगीर घायल हो रहे हैं.समस्याओं के बाबत लोगों ने नगर प्रशासन के जिम्मेदारों को अवगत कराया लेकिन निदान आज तक नहीं हो सका!
Comments

Tampilkan

  • चंदनपुर मोहल्ले में समस्याओं का अंबार
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular