-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

शादी की खुशियों में एक दिन पहले ही टूटा गमों का पहाड़

गुरुवार, 30 अप्रैल 2026, अप्रैल 30, 2026 WIB Last Updated 2026-05-01T03:08:32Z
दैनिक शाक्य समाचार
   बृजभान यादव 

आलापुर (अंबेडकर नगर)थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत ग्राम नथमलपुर हेठरिया निवासी अनिल वर्मा पुत्र रामलगन वर्मा उम्र लगभग 44 वर्ष जो गुड़गांव शहर में नौकरी करते थे गुड़गांव में ही 27 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई 28 अप्रैल को पुलिस द्वारा परिवारीजनों को सूचना दी गई। परिवारिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया पोस्टमार्टम के बाद शव आज घर पहुंचा तो परिजनो में कोहराम मच गया परिवारिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी रिंकू देवी ,पुत्री रिया, पुत्र आदर्श एवं मां ज्ञानमती सहित पारिवारिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।मां एवं पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रहे हैं तो बच्चे उदास मन से अपने पिता के शव को देख रहे हैं जिसे देख सभी की आंखे नम हो गईं । मृतक के छोटे भाई राहुल की कल 1 मई को तिलक एवं 7 मई को शादी थी शादी की तैयारी चल रही थी लेकिन शादी की खुशियां गम में बदल गई। मृतक ने भी फोन द्वारा तिलक से पहले घर आने की बात कही थी 28 अप्रैल को मृतक घर आने वाला था परिजनो ने किसी अनहोनी की शंका व्यक्त की है । घटना की सूचना पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मित्रसेन यादव ,जिला पंचायत सदस्य अवधेश गौतम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र निषाद ,लक्ष्मण यादव अनुज, रिंकू विश्वकर्मा, जीत बहादुर विश्वकर्मा आदि ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बधाया।
Comments

Tampilkan

  • शादी की खुशियों में एक दिन पहले ही टूटा गमों का पहाड़
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular