-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

सहसवान पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

रविवार, 19 अप्रैल 2026, अप्रैल 19, 2026 WIB Last Updated 2026-04-19T11:15:52Z
सहसवान पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

दैनिक शाक्य समाचार 
रत्नेश कुमार 

सहसवान: थाना सहसवान पुलिस ने 10 वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

दिनांक 14 अप्रैल 2026 को पीआरवी 8805 पर विजय सिंह पुत्र सौदान निवासी ग्राम तिगरा, थाना सहसवान ने सूचना दी थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल को पेड़ पर लटका दिया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को मृतक के मामा राजेश पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम मलिकपुर थाना उझानी ने भांजे की हत्या के संबंध में विजय सिंह के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना सहसवान पर मु.अ.सं. 184/26 धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं। 19 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सहसवान नाधा रोड से आरोपी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम तिगरा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी विजय सिंह उम्र करीब 45 वर्ष ने बताया कि 14 अप्रैल को वह अपने बेटे विशाल उर्फ गोपाल उम्र करीब 10 वर्ष को अपने साथ खेतों की ओर ले गया था। वहां उसने घटना को अंजाम दिया और इसे आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया। बाद में गांव के एक व्यक्ति से सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

*गिरफ्तारी करने वाली टीम:* प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह थाना सहसवान व टीम।
Comments

Tampilkan

  • सहसवान पुलिस ने बेटे की हत्या के आरोप में पिता को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular