-->

Notification

×

Category

Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रविवार, 19 अप्रैल 2026, अप्रैल 19, 2026 WIB Last Updated 2026-04-19T11:18:02Z
नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

दैनिक शाक्य समाचार 

सैदपुर: शनिवार को कस्बा में स्थित सय्यद डिग्री कालेज में बीए 2nd,4th, और 6th सेमिस्टर की छात्राओं की ओर से गृह विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने सिलाई, कड़ाई, रसोई संबंधी अपनी अपनी कला कौशल दिखाई, इस अवसर पर मुख्य अतिथि सय्यद मुनज़्ज़ा, इरम फातिमा व  इरम इरफान सदस्या कालेज प्रबंध समिति ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ, शिखा (गृह विज्ञान डिपार्टमेंट दास कॉलेज बदायूं ) ने छात्राओं को नारी सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखे व रश्मि सक्सेना दास कॉलेज बदायूं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर की प्रधानाचार्या सानिया उवैस ने छात्राओं को बताया कि अपनी शक्ति का सही उपयोग करना हमारा अधिकार है। सहायक अध्यापिका दीप्ति सिंह ने भी अपने विचार रखे, इसके अलावा बहुत से अविभावको ने प्रदर्शनी में भाग लिया शोभना मिश्रा पोशाकी लाल कालेज, छाया मौर्या NR इंटर कालेज वजीरगंज ने भाग लिया।। प्रबंध समिति सदस्य सय्यद मुजाहिद अली व सय्यद फतेह अली की ओर से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियो को सम्मानित किया गया।इसमें दाऊद अली प्रिंसिपल SGTA IC सैदपुर,संजीव शर्मा प्रिंसिपल ओपी सिंह कालेज, विशाल शर्मा MLIC वजीरगंज, नूरी रज़ा कालेज के प्रधानाचार्य एसएच कुरैशी ,के, कॉन्वेंट स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर ज़ीशान सिद्दीकी   को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया,इसमें सय्यद साजिद अली सय्यद अदनान अली,  सैय्यद सद्दाम अली ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Comments

Tampilkan

  • नारी सशक्तिकरण सप्ताह पर गृह विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज

Popular