दैनिक शाक्य समाचार
बदायूँ - स्वयंसेवक पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ऋषि कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा कोर के समस्त स्वयंसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी त्योहारों के दष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग, यातायात व्यवस्था तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी एवं दायित्वों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
उपनियंत्रक ने सभी स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निर्देशित किया गया कि आगामी त्योहारों के दौरान सभी स्वयंसेवक पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। सभी स्वयंसेवकों को निर्देशों का पालन करने एवं नागरिक सुरक्षा कोर की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

