-->

Notification

×

Categori

All Category
Copyright © Best Viral Premium Blogger Templates

Iklan

Iklan

स्कूल के बच्चों को नकद धनराशि देकर किया जायेगा पुरस्कृत।

अभयराज सिंह
सोमवार, 2 नवंबर 2026, नवंबर 02, 2026 WIB Last Updated 2026-11-02T14:02:56Z
दैनिक शाक्य समाचार 
बदायूँः - जनगणना 2027 के द्वितीय चरण हेतु दिये जा रहे प्रशिक्षण में जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने तहसील सदर में चल रहे प्रशिक्षण में आकस्मिक रूप से पहुंचकर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को बेहतर ढंग कार्य अंजाम देने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि जिस विद्यालय के प्रधानाचार्य और स्कूली बच्चे जनगणना में पूर्ण सहयोग कर शतप्रतिशत गणना पूर्ण कराने में सहयोग करेंगे उन्हें नकद पुरस्कार दिया जायेगा।
सोमवार को तीहसील सदर में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के तहत प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी के साथ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव भी साथ थे। जनगणना निदेशालय द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 के द्वितीय चरण से संबंधित कार्यप्रणाली, दायित्वों एवं आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, जनगणना की प्रक्रियाओं एवं निर्धारित प्रश्नों के संबंध में दी जा रही जानकारी का जायजा लिया। अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना कार्य की गंभीरता, शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए गए।
स्वयं कर सकते हैं परिवार की जनगणना- जनगणना डिजिटल माध्यम से भी संपन्न कराई जाएगी। प्रथम चरण में 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक आमजन आधिकारिक पोर्टल   https://censusindia.gov.in    के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। स्व-गणना पूरी होने के बाद प्राप्त एसई आईडी को सुरक्षित रखकर घर आने वाले प्रगणक को एसई आईडी उपलब्ध करानी होगी। इसके उपरांत 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी।

Komentar

Tampilkan

  • स्कूल के बच्चों को नकद धनराशि देकर किया जायेगा पुरस्कृत।
  • 0

ब्रेकिंग न्यूज